मेरी पंचायत मोबाईल ऐप ग्राम पंचायतो के कार्यो में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी का एकीकृत मंच

राजिम / गरियाबंद :- भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा पंचायतो के विकास कार्यो की जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध कराने, पंचायतो को मिलने वाली फण्ड, पंचायतो के आगामी कार्यक्रम एवं ग्राम सभा आदि की जानकारी को पारदर्शी बनाने मोबाइल ऐप “मेरी पंचायत” के माध्यम से जनसुलभ बनाने की व्यवस्था की है.

यह ऐप विभिन्न सरकारी पोर्टलों को एकीकृत करता है जैसे कि ई-ग्राम स्वराज, जीपीडीपी और मनरेगा. जिससें आपको अपनी पंचायत के बारे में जानकारी प्राप्त करना आसान हो जाता है. इस ऐप के माध्यम से आप विकास योजनाओ, बजट और कार्यो की प्रगति को देख सकते है. यही नहीं योजनाओं पर आप अपना सुझाव भी दे सकते है और परियोजनाओं की समीक्षा कर सकते है साथ ही शिकायत दर्ज करा सकते है.

हमारे व्हाट्सएप समाचार समूह से जुड़ें!

अपने फ़ोन पर तुरंत नवीनतम समाचार प्राप्त करें।

टिप्पणियाँ देखें

एक टिप्पणी छोड़ें