गायत्री परिवार कार्यकर्ता गोष्ठी झरझरा माता के दिव्य प्रांगण में सजा गायत्री परिवार का जिला स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी
- by 36Garh Mahtari News --
- 24 Jun 2025 --
- 0 Comments
गरियाबंद :- दिनांक 22 जून 2025 रविवार को ग्राम मुरमुरा में स्थित पवित्र एवं दिव्यस्थली मां झरझरा के प्रांगण में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पूरे गरियाबंद जिले के कार्यकर्ता भाई बहन उपस्थित हुए । जिसका शुभारंभ ग्राम धुरसा एवं मुरमुरा के युवा मंडल के सदस्यों की प्रस्तुति से हुआ।
जिला समन्वयक श्री टीका राम साहू जी, जिला संगठन प्रभारी श्री रोमन चंद्राकर जी, युवा प्रकोष्ठ से श्री नुकेश साहू एवं श्री उमेश साहू प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ से सुश्री रुक्मणी बंछोर एवं नारी संगठन जिला गरियाबंद से श्रीमती दुर्गावती सेन दीदी आदि ने मिशन के रचनात्मक आंदोलन को लेकर के तथा माता जी की जन्म शताब्दी 2026 की कार्य योजना को लेकर के अपने महत्वपूर्ण विचार एवं मार्गदर्शन प्रदान किये। सभी कार्यकर्ता भाई बहन मिशन के कार्य को गति देने के लिए संकल्पित हुए।
कार्यक्रम के अंत में स्वादिष्ट भोजन करवाया गया जिसमें पारंपरिक व्यंजन अरसा एवं खुरमी के साथ कुछ महत्वपूर्ण व्यंजन भी शामिल रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूरे गरियाबंद से गायत्री परिवार के समस्त वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता भाई बहन उपस्थित हुए। इस आयोजन को सफल बनाने में छुइया इकाई से चेतन राम सिन्हा, श्री युगल साहू, संतोष साहू, माखनलाल साहू, उगेश साहू, माधव ध्रुव, तुलसी साहू, मेष राम साहू, बलराम साहू तथा युवा भाई बहनों ने अपना विशेष योगदान दिया।
हमारे व्हाट्सएप समाचार समूह से जुड़ें!
अपने फ़ोन पर तुरंत नवीनतम समाचार प्राप्त करें।
टिप्पणियाँ देखें