ग्राम पंचायत बना स्मार्ट पंचायत मेरी पंचायत ऐप - जागरूकता से उपयोगिता तक
- by 36Garh Mahtari News --
- 19 Feb 2026 --
- 0 Comments
राजिम@गरियाबंद :- गूगल प्ले स्टोर में जाकर मेरी पंचायत ऐप डाउनलोड करने के बाद नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालने के बाद मोबाइल से प्राप्त ओटीपी डालकर पंजीयन करे. पश्चात् अपनी ग्राम पंचायत चुने. नागरिक सेवाएँ और सुविधाओं पर आधारित इस ऐप की अधिकतर सुविधाये जीपीएस आधारित है इसलिए यूजर्स अपना मोबाइल लोकेशन ऑन रखे. नवीनतम तकनीको पर आधारित यह ऐप भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय और एनआईसी के साथ डेवलप किया है.
महात्मा गाँधी कहते थे की भारत की आत्मा गावों में बस्ती है और इसलिए उन्होंने पंचायती राज का सपना देखा था. केंद्र और राज्य की सरकार मिलकर पंचायतो को सशक्त बनाने विभिन्न विकास योजनाओ एवम् अन्य गतिविधियों की सोशल ऑडिट को जनसुलभ बनाने और गुड गवर्नेंस द्वारा स्मार्ट पंचायत से जन-जन को जोड़ने एकीकृत व्यवस्था की है. इस तरह से मेरी पंचायत ऐप द्वारा जन सहभागिता को बढ़ावा देने, सुविधाओ एवं सेवाओ का विस्तार करने, शिकायत एवं सुझाव आमन्त्रित करने के साथ साथ नागरिक स्तर पर मानीटरिंग करने हितधारको को सोशल ऑडिट करने जैसे सभी सुविधाओ से लैंस है यह मेरी पंचायत ऐप.
ग्राम पंचायतो को स्मार्ट पंचायत बनाकर यह ऐप गुड गवर्नेंस की दिशा में एक बड़ा कदम है. विकास योजनाओ की जानकारी ऐप से देखकर निर्माण स्थल पर जाकर निर्माण की गुणवत्ता आदि देख सकते है. ना सिर्फ देख सकते है बल्कि इस ऐप द्वारा अपना सुझाव व् शिकायत भी भेज सकते है. उम्मीद है बहुउपयोगी सिद्ध होंगा शासन का यह प्रयास. नवाचार के साथ साथ विकास कार्य की प्रगति में हितधारक सीधे जुड़ सकता है और गुड गवर्नेंस की धारणा में विविध आयाम जोड़ सकता है. अब देखना है नागरिक शासन की इस सुविधा का लाभ कितना उठा पाता है.
हमारे व्हाट्सएप समाचार समूह से जुड़ें!
अपने फ़ोन पर तुरंत नवीनतम समाचार प्राप्त करें।
टिप्पणियाँ देखें