महाशिवरात्रि पर्व पर लोहर्सी में आज महाशिवरात्रि से शिव महापुराण
- by 36Garh Mahtari News --
- 27 Feb 2025 --
- 0 Comments
राजिम :- नव युवक मंडल एवं समस्त ग्रामवासी लोहर्सी के संयुक्त तत्वाधान में गाँव के गोठान और सरगी नाला नया पुल के पास आज महाशिवरात्रि से शिव महापुराण की कथा प्रारंभ हो रही है जो 06 मार्च को संपन्न होगी. व्यास पीठ पर दीदी माँ प्रज्ञा भारती जी द्वारा शिव महापुराण की कथा का रसपान कराया जायेगा. जिसकी वृहद और व्यापक तैयारी कर ली गई है. आज प्रातः 9 बजे से भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हो रहे इस धार्मिक आयोजन को लेकर गाँव में काफी उत्साह देखने मिल रहा है. शिव भक्तो का लोहर्सी में रेला लगने का अनुमान आयोजको ने व्यक्त किया है
हमारे व्हाट्सएप समाचार समूह से जुड़ें!
अपने फ़ोन पर तुरंत नवीनतम समाचार प्राप्त करें।
टिप्पणियाँ देखें